अमानगंज नगर में सोमबार दोपहर 3 बजे श्रीमद् संगीतात्मक भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंगल ध्वनियों, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री।