कानपुर: LLM की छात्रा द्वारा नकल करने और पकड़े जाने के मामले में छात्रों ने उप कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
गुरुवार 2 बजे विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव महोदय को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़ में एल.एल.एम. परीक्षा के दौरान हुई गंभीर अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह मामला न केवल विश्वविद्यालय की साख पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि उच्च शिक्षा में नैतिकता और पारदर्शिता के लिए भी चुनौती है।