मंझनपुर: शाहपुर उपरहार में धड़ल्ले से अवैध खनन, JCB और ट्रैक्टरों से रात-दिन मिट्टी खनन का वीडियो हुआ वायरल
महेवाघाट थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर एक जीपीएस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे शाहपुर उपरहार-भावनसुरी रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन ट्रैक्टर और JCB मशीनें खुलेआम मिट्टी का खनन करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में खलबली मच गई है है।