संग्रामपुर: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ जितिया व्रत, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
,संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए मनाया जाने वाला जितिया व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में माताओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ व्रत की शुरुआत की। सुबह स्नान कर महिलाओं ने स्वच्छ वस्त्र धारण किए और केले के पत्ते पर चावल, दाल, सब्जी, पकवान, फूल व प्रसाद रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।