डारीडीह गांव में विवाहिता की मौत मामले में बिना सुचना के दाह संस्कार करने पर मायके वालों ने भभुआ थाना में आवेदन दिया है। रविवार को 4:30 बजे थाना पर दिए गए आवेदन में मोहनिया थाना क्षेत्र के मनकवटिया गांव के रामबचन सिंह ने बताया कि मेरे भाई सत्येंद्र यादव की पुत्री उषा देवी की शादी भभुआ थाना क्षेत्र के डारीडीह गांव के रामदयाल यादव के पुत्र अमित यादव से हुई थी।