भभुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। आज रविवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार गांव निवासी नवमी राम के पुत्र अरुण कुमार व पलका गांव निवासी स्वर्गीय बशीर मियां के पुत्र मुमताज मियां एवं स्वर्गीय माजिद मियां के पुत्र इकराम मियां बताया जाता है।