भभुआ प्रखंड के सोहन थाना क्षेत्र के पंची गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो से संदिग्ध अवस्था में दो युवक का शव मिला है। जो घटना रविवार 10 बजे की बताई जाती है। दोनों मृत युवक सोनहन थाना क्षेत्र के बहुअन गांव निवासी ऑटो चालक वीरेंद्र राम के 25 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार राम और दूसरा बबन तिवारी के 30 वर्षीय पुत्र सुभाष तिवारी बताया जाता है।