महमूदाबाद: महमूदाबाद–बहराइच मार्ग पर गड़बड़ी के आरोप में विधायक ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
महमूदाबाद–गोड़ैचा–बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। विधायक ज्ञान तिवारी ने निरीक्षण के दौरान PWD अधिकारियों को फटकार लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।