हनुमानगढ़: पक्कासहारना स्थित एक होटल में युवती की वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला महिला थाना में दर्ज
पक्कासारणा के एक होटल में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 20 जुलाई के बीच चार युवक उसे बहला फुसलाकर पक्कासारणा होटल ले गए। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।