विजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया सम्मानित
जागरुक होकर ही अधिकारों को प्राप्त किया सकता है- प्रधान जिला जज
विभिन्न स्कूलों में आयोजित छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन
कोडरमा- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में पिछले दिनों आयोजित निबंध प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को डीएलएसए के हाल में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सम्मानित किया। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम सिम्मी कुमारी, द्वितीय अंबिका कुमारी एवं तृतीय आकृति कुमारी रही( तीनों सिडी गर्ल्स हाई स्कूल झुमरी तिलैया), निबंध प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी कुमारी सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, द्वितीय राजवीर कुमार सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया तृतीय रानी कुमारी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा। एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम श्रेया राज, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, द्वितीय कविराज कोडरमा उच्च विद्यालय कोडरमा एवं तृतीय नंदनी कुमारी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा रही।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके । उन्होंने कहा कि 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य नालसा, झालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी, गांव - गांव पंचायत - पंचायत और घर-घर पहुंचाना था। इसमें डीएलएसए, एलएडीसीएस, एवं पीएलवी का अहम योगदान रहा। इससे पूर्व बाल विवाह, बाल मजदूरी, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, मानव तस्करी, दहेज उत्पीड़न के क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डीएलएसए सेक्रेटरी प्रज्ञा वाजपेई ने किया। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सचिंद्रनाथ सिंहा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा, सीजीएम अमित कुमार वैष्य, जेएम सत्यभामा कुमारी, ज्योतसष्ना पांडे, नमिता मिंस, मुनसफ मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर, किरण कुमारी, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण, न्यायालय कर्मी, संजय कुमार, रंजीत कुमार सिंह, सरिता, विद्या, संतोष कुमार, सुनील कुमार, शेखर कुमार, रविंद्र यादव, कंचन कपूर आदि लगे रहे।