बहराइच: रसूलपुर सर्रैया में रोजा न रखने पर घर में घुसकर महिला से मारपीट,पुलिस जांच में जुटी
देहात कोतवाली के रसूलपुर सर्रैया गांव मे बुधवार सुबह 40 वर्षीय दुखना पत्नी पुत्त्तन के घर में घुसकर चार हमलावरों ने लाठी डंडे, घूंसों की बौछार कर दी। घायल महिला को परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता उसमा ने बताया कि वह बीमार है। इसलिए रोजा नही रह रही है। गांव के ही चार लोगों ने रोजा न रहने पर उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की है।