सागर नगर: सीधी सिविल सर्जन को हटाने की मांग, शिवसेना ने कलेक्टर कार्यालय में उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
सीधी जिले के सिविल सर्जन एस.बी. खरे को बर्खास्त करने और शिवसेना नेता विवेक पांडेय की गिरफ्तारी के विरोध में शिवसेना ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के सागर आगमन पर शनिवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। शिवसेना का कहना है कि गरीब मरीजों के हित में आवाज उठाने पर विवेक पांडेय को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया।उप मुख्यमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया।