पोड़ी उपरोड़ा: शमशान से उठी चिंगारी ने ग्रामीण के घर को किया स्वाहा, राशन और अन्य सामान जलकर हुआ ख़ाक, छिन गया परिवार का आशियाना
आज तक आपने आग लगने की कई घटनाओं के किस्से सुने और देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जायेंगे. बांगो थाना क्षेत्र के पचरा गांव में शमशान में जल रही चिता की चिंगारी से एक घर जलकर स्वाहा हो गया. तेज हवा और भीषण हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया.