लखीसराय: जिले के सभी थाना क्षेत्र स्थित बैंकिंग संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच
लखीसराय। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। गुरुवार की संध्या 4:30 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैंकों एवं एटीएम केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।