तिलहर: पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को सरयू पुलिया से किया गिरफ्तार
दरअसल थाना तिलहर पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त जुनैद को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त तिलहर नगर के मोहल्ला मौजमपुर का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 9 अप्रैल को मारपीट के संबंध में एक मामला दर्ज कराया गया था।