गुमला उपायुक्त के दिए गए निर्देश,पर गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत भण्डरिया गांव के पास जिला प्रशासन खनन विभाग सह पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में अवैध बालू लदे 07 ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है,उपायुक्त ने कहा अवैध खनन से राजस्व हानि व राष्ट्रीय संपदा का क्षरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।