जगदलपुर: अग्निवीर भर्ती: बस्तर के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण
भारतीय थल सेना में अपनी सेवाएं देने का सपना देख रहे बस्तर के युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार जून 2026 में प्रस्तावित अग्निवीर सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास आयोजित की जा रही है।