झांसी: झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 40 कोर्स में प्रवेश परीक्षा और 60 कोर्स में मेरिट के आधार पर होंगे एडमिशन
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2025 झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसमें लगभग 40 कोर्स में प्रवेश परीक्षा और 60 पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर एडमिशन होंगे। 22 जून को प्रवेश परीक्षा होगी।।