ग्वालियर गिर्द: मुरार से काले रंग की गाय चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
मुरार से काले रंग की गाय चोरी सीसीटीवी में कैद हुए चोर मुरार थाना क्षेत्र में स्थित कैला देवी मंदिर के सामने से अज्ञात चोरों ने एक काले रंग की गाय चोरी कर ली। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन अज्ञात चोर गाय को खोलकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। गाय की चोरी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।