अशोक नगर: 11 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ करंट से बेटे की मौत के बाद विधवा मां दर-दर भटकने को मजबूर
अशोकनगर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 11 साल पहले करंट लगने से बेटे की मौत होने के बावजूद पीड़ित परिवार को आज तक सहायता राशि नहीं मिल सकी। मंगलवार को दोपहर 2 बजे रतिखेड़ा गांव निवासी विधवा महिला कोमल बाई अहिरवार ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए बताया कि उनके 22 वर्षीय बेटे खैरू अहिरवार की वर्ष 2015 में बिजली करंट लगने से मौत हो गई थी।