बेतिया: इमली चौक पर नाले में जल जमाव होने से नगरवासियों में दिखा आक्रोश, महापौर से की जलनिकासी की मांग #jansamasya
आज 11 मई रविवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के इमली चौक पर नाले का जल निकासी नहीं होने को लेकर नगर वासियों ने आक्रोश व्यक्त किया है, लोगों ने बताया कि नाले में करीब वर्षों से पानी का जमाव है और इस जल जमाव में कीड़े मकोड़े जमा हो रहे हैं, गंदे पानी की दुर्गंध भी मुसीबत बनी हुई है, गर्मी का समय चल रहा है।