कासगंज: नगला चौपारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान अलीगढ़ में हुई मौत, शव पीएम के लिए कासगंज भेजा गया
गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार, अमांपुर के नगला सीडर गांव निवासी 32 वर्षीय विनय पुत्र बाबूराम 31 मार्च को किसी काम से अमांपुर गए थे। घर लौटते समय नगला चौपारा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। और इलाज के दौरान विनय की अलीगढ़ में मौत हो गई। वहीं मृतक के शव को पीएम को कासगंज भेजा है।