बिंदकी: चांदपुर थाना पुलिस ने गूढ़ेश्वर मंदिर के पास मुठभेड़ में एक बदमाश को किया घायल, उसका एक अन्य साथी फरार
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर पुलिस द्वारा गूढ़ेश्वर मंदिर के पास मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात करीब 2:00 बजे पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश धर्मेंद्र पुत्र विशालु निवासी कंजरन डेरा मजरे नोनारा थाना जहानाबाद गोली लगने से घायल हो गया वही उसका साथी गोलू पुत्र विनोद निवासी कंचनपुर कोतवाली बिंदकी फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा नगद रुपए व बाइक बरामद किया।