शाहगंज: डीह असरफाबाद गांव में मां की डांट से आहत किशोरी ने हार्पिक पी लिया, हालत गंभीर
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में गुरुवार रात एक किशोरी द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया। मां की डांट से आहत होकर 18 वर्षीय पायल सिंह ने घर में रखा शौचालय साफ करने वाला हार्पिक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।