बेतिया: विश्व पर्यावरण दिवस पर बेतिया में निकली प्रभात रैली, बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व
आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे एक प्रभात रैली का आयोजन किया गया। यह रैली एक निजी संस्था के सहयोग से निकाली गई, जिसमें स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राएं भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली समाहरणालय से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए विपिन हाई स्कूल परिसर में संपन्न हुई। रैली के समापन पर संबंधित संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।