अमरावती में आदिवासी छात्रों का आक्रोश - मंत्री अशोक उइके के घर घेराव का ऐलान।
एंकर— महाराष्ट्र के अमरावती में आदिवासी छात्रों का आंदोलन अब और तेज हो गया है।
कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और उपवास कर रहे छात्रों ने अब पैदल लॉन्ग मार्च शुरू कर दिया।छात्र अमरावती से यवतमाल की ओर कूच कर रहे हैं,और आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके के घर का घेराव करने की चेतावनी दी है।छात्रों का आरोप है कि उनकी शैक्षणिक और भर्ती से जुड़ी मांगों पर सरकार की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।छात्रों की मांगों में छात्रावास की समस्याएं, महाडीबीटी छात्रवृत्ति, पेसा और गैर-पेसा भर्ती समेत कई मुद्दे शामिल हैं।इसके अलावा 12 हजार 500 अधिसंख्य पदों पर विशेष भर्ती शुरू करने की भी मांग की जा रही है।इसी मुद्दे को लेकर युवा आदिवासी नेता अर्जुन ने सरकार और आदिवासी विकास विभाग पर तीखा हमला बोला है।
बाइट— अर्जुन (युवा आदिवासी नेता )