*बोरीवली MHB पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*बनावटी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर 17.65 लाख का केमिकल फ्रॉड*
*फर्जी आधार-पैन से बनाई कंपनी, PhonePe के फर्जी स्क्रीनशॉट से जीता भरोसा; राजस्थान से मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार*
बाइट: Sandeep Ghuge DCP zone 11
Accuse Visuals...
मुंबई बोरीवली MHB पुलिस स्टेशन की हद में केमिकल खरीदने के नाम पर फर्जी कंपनी और नकली ऑनलाइन पेमेंट स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल कर ₹17 लाख 65 हजार 375 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का एम.एच.बी. कॉलोनी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से मुख्य आरोपी ललितकुमार भगवानराम बिश्नोई (36) और उसके साथी विकास बिश्नोई (19) को गिरफ्तार किया है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता निर्मित संजय अजमेरा (32) केमिकल व्यवसाय से जुड़े हैं। आरोपियों ने व्हाट्सऐप के जरिए उनकी कंपनी से केमिकल खरीदने के लिए संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों ने बनावटी आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर ‘रामदेव इंडस्ट्रीज