हज़ारीबाग: गुरु नानक पैलेस मे ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
हजारीबाग ईद मिलादुन्नबी को लेकर सदर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने की। उपस्थित लोगों ने बताया कि सोमवार को शहर मे जुलूस ए मोहम्मदी निकली जाएगी। रात मे जलसा का आयोजन होगा। ईद मिलाद उल नबी त्योहार को देखते हुए शहर में साफ सफाई, पानी आपूर्ति और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।