ओडिशा के बालासोर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए निकले 90 साइकिल यात्रियों का कारवां शनिवार शाम हज़ारीबाग़ पहुंचा । पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले इन साइकिल यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान देशभर में जागरूकता फैलाने का लक्ष्य रखा है।