हज़ारीबाग: शारदीय दुर्गा पूजा महासमिति बड़ा बाजार ग्वालटोली के अध्यक्ष बने दीनानाथ यादवेंद्र
हजारीबाग बड़ा बाजार ग्वाल टोली चौक स्थित श्री हरि हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न कराने को लेकर शनिवार देर शाम बड़ा बाजार ग्वाल टोली शारदीय दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के माध्यम से कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष दीनानाथ यादवेंद्र बने |