हज़ारीबाग: पुराना स्टैंड चौक पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी का किया गया स्वागत
रांची से इटखोरी जाने के क्रम में झारखंड बीजेपी के प्रभारी राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई जी का जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।