अमरोहा: रजबपुर क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से होली मिलने गए प्रेमी की पति ने जमकर की धुनाई, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Mar 14, 2025 आज शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक क्षेत्र के दूसरे गांव में अपनी विवाहिता प्रेमिका से होली मिलने उसके घर चला गया। इसी दौरान महिला का पति आ गया और उसने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। हंगामा होने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है।