बागपत: ग्राम चौहल्दा में पानी की टंकी से चोरों ने सोलर प्लेट के तार की चोरी की, पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई
Baghpat, Bagpat | May 23, 2026 शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ग्राम चौहल्दा में पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारी नवीन के मुताबिक पानी की टंकी पर लगी सोलर प्लेटों से मोटर संचालन किया जाता है। शुक्रवार की देर रात चोर टंकी परिसर में घुसे और सोलर प्लेट के तार काटकर ले गए। जब वह सुबह टंकी पर पहुंचा, तो घटना का पता चला। उन्होंने डायल 112 पुलिस को घटना से अवगत कराया।