डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 17 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के अंदर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।