बहराइच: रुपईडीहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपईडीहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराई व्यक्ति की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पुरैनी के भगवानदिन के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रिक्शा चलाने का भगवानदिन काम करते थे। घर से निकले थे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।