बहराइच: सेमरीघटही गांव में महिला की गला रेतकर हत्या, केस दर्ज,घर में अकेली रहती थी महिला
जिले के सेमरीघटही गांव की सेवानिवृत्ति डाक कर्मचारी की पत्नी की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेले रहती थी। उसके पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरीघटही निवासी राम बिट्टी (45) पत्नी प्यारेलाल घर में अकेली रहती थी। उनके कोई संतान नहीं है। महिला की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। जाच जारी।