बहराइच: डिहवा निवासी पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया की डिहवा निवासी अभियुक्त रज्जन पोक्सो एक्ट सहित बलात्कार व अन्य धाराओं के मुकदमे में वांछित था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।