बहराइच: बहराइच पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दिया दोषी करार सुनाई 10 साल कैद की सज़ा
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने बुधवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले के आरोपी को दोषी कारक देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना वर्ष 2018 की है जब थाना फखरपुर क्षेत्र में आरोपी महाजन द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।