बहराइच: कोतवाली नगर सहित जिले के विभिन्न थानो में तैनात 21 पुलिसकर्मियों का एसपी ने किया तबादला विभिन्न थानो में मिली नई तैनाती
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने एक बार फिर बड़े पैमाने परपुलिस कर्मियों का तबादला किया है। बुधवार को एसपी ने विभिन्न थानों में तैनात 21 पुलिस कर्मियों जिसमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल शामिल है का स्थानांतरण अलग-अलग थानों में किया है। आसान त्योहारों एवं जनपद बहराइच में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से एसपी ने यह तबादला किया है।