धर्मशाला में 26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र | Kangra Express
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शीतकालीन सत्र को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से धर्मशाला में आयोजित होगा, जिसमें 6 से 7 बैठकें होने की संभावना है।
पठानिया के अनुसार, पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए सत्र को जल्द आयोजित करने का निर्णय लिया जा रहा है। अब धर्मशाला में होने वाले इस सत्र पर सबकी नजरें रहेंगी।
📍 धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश
📺 ऐसी ही ताजा खबरों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जुड़े रहें Kangra Express News के साथ।
Kangra, Kangra | Oct 20, 2026