संडीला: इंसानियत की मिसाल: संडीला में ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बस का पीछा कर महिला का बैग किया बरामद
Sandila, Hardoi | Apr 15, 2026 एक महिला रोडवेज बस से संडीला में उतरी थी, लेकिन जल्दबाजी में वह अपना बैग बस में ही भूल गई। बैग में नकद और कीमती गहने आदि रखे हुए थे। बस के जाते ही जब महिला को अपनी भूल का एहसास हुआ, तो वह बदहवास होकर रोने लगी। महिला को परेशान और रोता देख वहां ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सरोज तुरंत उनके पास पहुंचे।