हमीरपुर: इंगोहटा के पास रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से अधर में अंडरब्रिज निर्माण, बरसात में गांवों का संपर्क टूटने की आशंका
इंगोहटा के पास रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य ठेकेदार की लापरवाही के चलते पिछले साढ़े चार माह से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया था, लेकिन कम संख्या में मजदूर लगाकर ठेकेदार फिर काम बंद कर चला गया। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होने प