मंझनपुर: पभोषा में शराब के नशे में घर पहुंचे पति से पत्नी का विवाद, पत्नी ने पत्थर से किया हमला, पति की मौत
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोसा गांव में पति-पत्नी का घरेलू विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया। शराब के नशे में घर पहुंचे पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े में पत्नी ने गुस्से में पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद भी पति घर पर ही पड़ा रहा, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।