बागपत: एसपी ने बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सोमवार की सुबह करीब साढे आठ बजे उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सूरज कुमार राय ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बागपत स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।