सहावर: राजेन्द्र नगर में प्लॉट पर कब्जे के विरोध में हुई मारपीट, तहरीर दी गई
अमांपुर कस्बे मे राजेन्द्र नगर की पीड़ित महिला को प्लांट पर कब्जे का विरोध करना भारी पड़ गया। इसके लिए दबंगों ने उनकी और पति, ससुर को लाठी-डंडों और बेल्ट से जमकर पीटा। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला सुमन ने पुलिस को तहरीर दे कारवाई की मांग की है,पीड़ित महिला ने आज रविवार को 3 बजे पुलिस से शिकायत की है।