मेरठ: भूमिया के पुल पर तीन मंजिला मकान गिरने की कगार पर, पुलिस ने मकान कराया खाली, नाले की पुलिया टूटने से बने हालात
Meerut, Meerut | Oct 26, 2024 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया के पुल पर एक तीन मंजिला मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है।बताया गया है कि,घर के बाहर एक नाले के ऊपर पुलिया बनी हुई है,पुलिया टूटने की वजह से तीन मंजिला मकान गिरने की कगार पर पहुँच गया है।जब इस बात का अधिकारियों को पता लगा तो,पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को खाली करा दिया। अधिकारी पुलिया को दोबारा बनाने की बात कह रहे है।