भोरे: हरदिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश
भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्याकांड के एक नाम से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक भोरे थाने में उक्त अभियुक्त के खिलाफ 17 मई 2023 को हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तबसे यह अभियुक्त मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त सुकई राम का पुत्र सुरेंद्र राम बताया जा रहा है।