भोरे: सूरदास हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हरदिया से किया गिरफ्तार, सूरदास पर लड़की भगाने का था लगा आरोप
भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर सूरदास हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लगभग एक साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई। जानकारी के मुताबिक 17 मई 2023 की सुबह हरदिया गांव में बिजली के खंभे में बांधकर गले में रस्सी का फंदा लगाकर इसी गांव के शिव प्रसाद भगत की हत्या कर दी गई थी। शिव प्रसाद भगत दोनों आंखों से अंधे थे।