बहेड़ी: नगर के नैनीताल रोड स्थित कोतवाली के सामने पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर आज पांच अप्रैल शाम करीब 6 बजे से नगर के नैनीताल रोड स्थित कोतवाली के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे दो पहिया वाहनों को बिना हेलमेट चलाए जाने एवं दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक लोग सवार पाए जाने पर वाहनों के चालान किए गए इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।