बहोरीबंद: बाकल थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब ज़ब्त की
कटनी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बाकल थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक साथ 6 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से निर्मित, संग्रहित और बेची जा रही शराब को जप्त किया। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है